Bareilly Serial Killer : 11 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने दबोचा

Bareilly Serial Killer : 11 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने दबोचा

Bareilly Serial Killer

Bareilly Serial Killer : बीते दिनों पुलिस द्वारा स्केच जारी किया गया था। अब पुलिस ने एक 40 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Bareilly Serial Killer : बरेली। उत्तरप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लम्बे समय से पुलिस बरेली के एक सीरियल किलर को ढूंढ रही थी। इस सीरियल किलर ने एक ही पैटर्न से 9 से 11 महिलाओं की हत्या की थी। इसे अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते दिनों पुलिस द्वारा स्केच जारी किया गया था। अब पुलिस ने एक 40 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

साल 2023 में शाही शीशगढ़ और फतेहगंज क्षेत्र और उसके आस - पास 9 महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न में हुई थीं। पुलिस ने इन सभी मामलों की जांच की तो कुछ ज्यादा समझ नहीं आया। इसके बाद पैटर्न को समझकर इस निष्कर्ष पर आए कि, ये सभी हत्याएं एक सीरियल किलर के द्वारा की जा रहीं हैं। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो अचानक हत्या का सिलसिला रुक गया। इसके बाद जुलाई में एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ। इसकी हत्या भी उसी पैटर्न से हुई थी जैसी कि, बाकि 9 महिलाओं की।

पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकठ्ठा की। इसके बाद आरोपियों का स्केच बनवाया। बीते दिनों इन आरोपियों का स्केच भी जारी किया गया था। इस सीरियल किलर ने 55 से 60 साल तक की महिलाओं की हत्या की थी। सभी की हत्या गले में फांसी का फंदा कसकर की गई थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घटनास्थल पर लेकर गई। इसके बाद उसे बरेली लेकर आए हैं। सीरियल किलर ने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। आरोपी इन महिलाओं की साड़ी या दुपट्टे से ही इनका गाला घोंट देता था।

Tags

Next Story