Basant Panchami 2025: आज है बसंत पंचमी, इन तीन उपायों से बदल सकते हैं अपनी किस्मत
Basant Panchami 2025: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का पर्व सबसे महत्वपूर्व पर्वों में से एक है। इस दिन मां सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है। बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। जो कि प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तो मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने से बुद्धि विवेक और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी के साथ करियर में सफलता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज 02 फरवरी को देश भर इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है तो आइए जानते हैं इस दिन के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में...
बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त
सबसे पहले जान लेते हैं बसंत पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त। तो आज 02 फरवरी की सुबह 7:09 मिनट से शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है जो कि आज दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा। यानी इस साल इस दिन पूजा के लिए मात्र 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा।
जीवन में तरक्की के लिए उपाय
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और फिर "ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।।'' मंत्र का 108, 51 या फिर 21 बार जाप करें। इससे करियर में तरक्की मिलेगी। इसके साथ की मनचाही सफलता मिलेगी।
मां सरस्वती की कृपा हेतु उपाय
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की कृपा हेतु उनकी विधिवत पूजा करें। सरस्वती मां को पीले वस्त्र और आभूषणों से श्रृंगार करें। मां सरस्वती पर हल्दी का तिलक लगाएं और फिर पीले फल - फूल और मिठाई चढ़ाएं। इससे मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।
वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
जिन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है, वाद विवाद होता है। उन्हें वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को नारियल, चुनरी और कलावा अर्पित करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार पड़ेगा और लड़ाई झगड़ा कम होंगे।