Maiya Samman Yojana: चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने खेला दांव, बढ़ा दी मंईया सम्‍मान योजना की राशि, अब बीजेपी क्या करेगी

मंईया सम्‍मान योजना

चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने खेला दांव, बढ़ा दी मंईया सम्‍मान योजना की राशि

Maiya Samman Yojana : झारखंड। इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव हैं। एसीआई द्वारा अब तक तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन जमीनी स्तर पर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बाद जेएमएम के सामने भाजपा बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली है। हेमंत सोरेन ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में ऐसा प्रस्ताव पारित किया है जो आने वाले समय में पूरे खेल को पलट कर रख सकता है। झारखंड में जेएमएम की सरकार ने मंईया सम्‍मान योजना की राशि बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में मइयां सम्‍मान योजना की राशि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को सीएम हेमंत सोरेम और अन्य कैबिनेट मिनिस्टर ने हरी झंडी दे दी है। इस बारे में बताते हुए हेमंत सोरेन ने एक्स पर ट्वीट किया कि, "मंईया सम्मान हुई और सशक्त।"

कितनी बढ़ी मंईया सम्मान योजना की राशि :

बता दें कि, झारखंड में अब तक महिलाओं को हर महीने मंईया सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपए मिलते थे लेकिन अब सरकार के निर्णय के बाद महिलाओं के खाते में राशि बढ़कर आएगी। केबिनेट के निर्णय के अनुसार, अब हर महीने झारखंड में पात्र महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे।

झारखंड में 50 लाख महिलाओं को मिला लाभ :

झारखंड में 18 से 50 साल की 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के लागू होने से अब तक तीन किश्त महिलाओं के खाते में डाली जाए चुकी है। दिसंबर से महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई राशि आएगी। अब तक महिलाओं को साल भर में जहां 12 हजार रुपए मिलते थे अब उन्हें 30 हजार रुपए मिलेंगे। इस योजना के लिए झारखंड सरकार 9 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

गोगो दीदी योजना में भाजपा ने किया था इतना वादा :

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन का यह निर्णय बड़ा दांव साबित हो सकता है। भाजपा ने गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 21,00 रुपए देने का वादा किया था। ऐसे में जेएमएम द्वारा 25,00 के जवाब में भाजपा क्या करेगी यह देखने लायक होगा।

Tags

Next Story