Kanhaiya Lal Mittal: 'जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे' गाने वाले कन्हैया लाल मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल, BJP के लिए क्या कहा

जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे गाने वाले कन्हैया लाल मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल, BJP के लिए क्या कहा

Kanhaiya Lal Mittal 

Kanhaiya Lal Mittal Will Join Congress : 'जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे...' यह गाना लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार का अहम हिस्सा था। राम मंदिर को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा गया था। इसके बाद परिणाम की चर्चा करना इस खबर का उद्देश्य नहीं है क्योंकि यहां चर्चा 'जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे' गाना गाने वाले की हो रही है। उम्मीद जताई जा रही थी कि, उन्हें भाजपा कोई जिम्मेदारी देगी या चुनाव में टिकट लेकिन दोनों में से कुछ भी नहीं हुआ। अब कन्हैया लाल मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने भाजपा के लिए भी बहुत कुछ कहा है।

कन्हैया लाल मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, वे भाजपा के सदस्य नहीं है। एक वीडियो मेसेज जारी कर उन्होंने कहा कि, भाजपा से हमारा कोई मतभेद नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि, मुझे पंचकूला से टिकट नहीं मिला इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होना चाहता हूँ.. लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। मैं टिकट चाहता तो ले आता बात करके यह मेरे लिए बड़ी बात नहीं थी। मेरी मित्रता सबसे हैं। मैंने भाजपा के लिए कभी वोट नहीं मांगा। मेरा कहना था कि, जो सनातन के लिए काम करे उसे वोट दो।"

कन्हैया लाल मित्तल ने वीडियो मेसेज में आगे कहा कि, "सेवा हम कहीं भी बैठकर कर सकते हैं। मैं भाजपा में कभी नहीं था। मुझे बुलाया जाता था कि, आप हमारे कार्यक्रम में आकर गायें। हमने अपने गाने में कहीं भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया। योगी आदित्यनाथ हमारे गुरु हैं। वे सदैव हमारे गुरु रहें रहेंगे। एक मां के दो बेटे अगर अलग - अलग पार्टी में रहें तो उनकी मां नहीं बदल जाती। मैं साबित करना चाहता हूँ कि, हम दल के लिए नहीं बल्कि सनातन के लिए काम कर रहे थे। यह काम हम हमेशा करते रहेंगे।"

कांग्रेस में कब शामिल होंगे कन्हैया लाल मित्तल :

इस बात का जवाब भी कन्हैया लाल मित्तल ने वीडियो मेसेज में दिया है। उन्होंने कहा कि, "कब कांग्रेस में शामिल होऊंगा यह बात सही समय आने पर सभी बता दूंगा। सभी मेरे अपने हैं और मैं समय आने पर हर बात सबसे शेयर करूँगा।"

Tags

Next Story