Home > Lead Story > Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस के घर में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस के घर में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस OTT 3 के घर में वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित की भी एंट्री |

Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस के घर में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट
X

Bigg Boss OTT 3 : वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित की बिग बॉस OTT 3 शो में एंट्री पर बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट ने सवाल खड़े किए हैं। सीजन13 की एक्स-कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित पर तंज कसा है। उन्होंने इस बात पर ध्यान दिलाया है कि, पहले शो में जाने के तरीके अलग थे, लेकिन अब शो में एंट्री के नए तरीके आ गए हैं।

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि, बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देना पड़ता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने आगे लिखा - वक्त बदल गया है, जज्बात बदल गए हैं। फिलहाल की कंडिशन को देखकर मैं कंफर्म हूं रास्ते पर लगातार एक महीने चिल्लाइए झगड़ा करो, 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा, जिससे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएगा। उसके बाद खुद को वायरल कीजिए। आजकल बहुत सारे माध्यम उपलब्ध हैं।

देवोलीना भट्टाचार्य ने आगे लिखा 'व्लॉगर्स को बुला लीजिएगा आपका वीडियो बनाने के लिए और ड्रामा जरूरी है। ये सब होने के बाद जब आपको कोई गाली देने गले फिर समझ जाना आपका बिग बॉस में सेलेक्शन हो गया।'

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट :

बिग बॉस 21 जून से शुरू हो चुका है | चंद्रिका दीक्षित, इन्फ्लूएंसर अरमान मलिक उनकी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक, एक्ट्रेस सना मकबूल, सना सुल्ताना, अभिनेता साई केतन राव, मैक्सटर्न, लव कटारिया, नीरज गोयथ, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, मनीषा खटवानी और विशाल पांडे बिग बॉस के ओटीटी का हिस्सा हैं।

Updated : 22 Jun 2024 11:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Puja Roy

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top