जेपी नड्डा ने की संगठन में बड़ी नियुक्तियां, शिव प्रकाश को मिली मप्र की जिम्मेदारी

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को तीन संगठनात्मक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत वी. सतीश, सौदान सिंह और शिवप्रकाश को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वी. सतीश को संगठक का दायित्व सौंपा है। उन्हें संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी-एसटी मोर्चा समन्वय, विशेष संपर्क का जिम्मा दिया गया है। उनका केंद्र दिल्ली होगा और यहीं से वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
नड्डा ने सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ के सांगठनिक मामलों का जिम्मा सौंपा है। उनका केंद्र चंडीगढ़ होगा।
राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान देने का दायित्व सौंपा है। उनका केंद्र भोपाल रहेगा