Haryana Election Result: हरियाणा में इन सीटों पर सबसे कम मार्जिन से जीती बीजेपी, उचाना कलां में तो कांग्रेस 32 मतों से हारी

हरियाणा में इन सीटों पर सबसे कम मार्जिन से जीती बीजेपी, उचाना कलां में तो कांग्रेस 32 मतों से हारी

Haryana Election Result

Haryana Election Result : हरियाणा। विधानसभा चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी। वहीं भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर सभी को चौंका दिया है। भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हैं मसलन कांग्रेस ने हार का ठींकरा ईवीएम पर फोड़ा है। सुबह रुझानों और इसके पहले एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन गई थी और मुख्यमंत्री की सीट के लिए हुड्डा और सैलजा में तकरार भी हो गई थी। जब परिणाम आए तो कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकजुटता से ईवीएम को दोषी बताया। कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच वोट का अंतर 10 हजार से भी कम रहा। उचाना कलां में तो कांग्रेस 32 मतों से हारी है।

आइए जानते हैं उन सीटों के परिणाम जहां भाजपा को कांग्रेस समेत स्वतंत्र उम्मीदवारों ने कांटे की टक्कर दी...।

उचाना कलां में 32 वोट से हारी कांग्रेस :

उचाना कलां (Uchana Kalan Chunav Result) में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र छतर भुज अटारी (Devendra Chhatar Bhuj Attari) को कुल 48968 मिले। उन्होंने कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह को 32 वोट से हराया। 2019 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जेजीपी के दुष्यंत चौटाला ने जीती थी। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने यह सीट जीती थी। इस विधानसभा चुनाव में उचाना कलां से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी उम्मीदवार के रूप में उतरे थे। दुष्यंत चौटाला को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर उनकी जमानत ही जब्त हो गई।

अम्बाला कैंट :

अम्बाला कैंट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को 59858 वोट मिले। उन्होंने चित्रा सरवारा को (CHITRA SARWARA)7277 मतों से हराया है। चित्रा सरवारा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं थीं। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर पाल को मात्र 14469 वोट मिल पाए। अनिल विज ने इस सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। यहां आखिरी बार 2004 में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार बंसल चुनाव जीते थे।

पूण्डरी :

पूण्डरी में बीजेपी उम्मीदवार सतपाल जाम्बा को कुल 42805 वोट मिले हैं। यहां सतबीर भाणा ने सतपाल जाम्बा को कड़ी टक्कर दी थी। स्वतंत्र उम्मीदवार सतबीर भाणा मात्र 2197 वोट से हारे हैं। इस सीट पर भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस उम्मीदवार जडौला मात्र 26 हजार वोट की पा सके। इस सीट पर 1996 से 2019 तक स्वतंत्र उम्मीदवार ही जीतते आये हैं।

घरौंडा :

घरौंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हरविन्दर कल्याण को कुल 87236 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह राठौर को 4531 वोटों से हराया। हरविन्दर कल्याण लगातार तीसरी बार इस सीट से विजयी हुए हैं। 2014 और 2019 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। इसके पहल 2000 से 2009 तक यहां INLD उम्मीदवार जीतते आए थे। कांग्रेस यह सीट आखिरी बार 1991 में जीती थी।

असंध :

असंध में बीजेपी उम्मीदवार योगिंदर सिंह राणा को 54761 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी को 2306 वोटों से हराया है। 2019 में शमशेर सिंह गोगी इस सीट से जीते थे। उसके पहले 2014 में यह सीट भाजपा ने जीती थी।

राई :

राई विधानसभा सीट से बीजेपी के कृष्णा गहलावत विजयी हुई हैं। उन्हें 64614 वोट मिले हैं। कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस उम्मीदवार जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया है। 2019 में इस सीट से बीजेपी नेता मोहन लाल बदौली चुनाव जीते थे। वहीं 2005 से 2014 तक इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे।

खरखौदा :

खरखौदा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पवन खरखौदा 58084 वोट से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 मतों से हराया है। बीते तीन चुनाव से इस सीट से जयवीर सिंह जीतते आए थे। चौथी बार जीतने में वे नाकामयाब रहे।

सफीदों :

सफीदों विधानसभा सीट से बीजेपी नेता राम कुमार गौतम को 58983 वोट मिले हैं। राम कुमार गौतम ने कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गंगोली को 4037 वोटों से हराया है। सफीदों में 2019 में सुभाष गंगोली जीते थे लेकिन इस बार वे कांग्रेस को दोबारा जिताने में विफल रहे।

बाढड़ा :

बाढड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी नेता उमेद सिंह को 59315 वोट मिले हैं। उमेद सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर सिंह को 7585 मतों से हराया है। 2019 में यह सीट जेजीपी की नैना सिंह चौटाला ने जीती थी। उसके पहले 2014 में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।

दादरी :

दादरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सतपाल सांगवान को 65568 वोट मिले हैं। सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान को 1957 वोटों से हराया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार सोमवीर सांगवान ने यह सीट जीती थी।

महेंद्रगढ़ :

महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह को 63036 वोट मिले हैं। कंवर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को 2648 मतों से हराया हैं। 2019 में राव दान सिंह ने यह सीट जीती थी। इसके पहले 2014 में बीजेपी ने इस से जीत दर्ज की थी। साल 2000 से 2009 तक राव दान सिंह कांग्रेस की टिकट पर लगातार तीन बार इस सीट से जीते थे।

होडल :

होडल विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हरिंदर सिंह को 68865 वोट मिले हैं। हरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी उदय भान को 2595 मतों से हराया है। 2019 में भाजपा के जगदीश नायर चुनाव जीते थे। इसके पहले 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी उदय भान सिंह ने जीत दर्ज की थी।

बडख़ल :

बडख़ल विधानसभा सीट से धनेश एडी लाखा को 79476 वोट मिले हैं। धनेश एडी लाखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 6181 मतों से हराया है। 2014 और 2019 में इस सीट पर बीजेपी नेता सीमा तिरखा विजयी हुई थी। 2009 में इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

Tags

Next Story