Delhi Pollution Reason: दिल्ली की हवा और पानी के प्रदूषण के लिए भाजपा की सस्ती राजनीति जिम्मेदार - CM आतिशी का बड़ा आरोप

दिल्ली की हवा और पानी के प्रदूषण के लिए भाजपा की सस्ती राजनीति जिम्मेदार - CM आतिशी का बड़ा आरोप

Delhi Pollution Reason 

Delhi Pollution Reason : दिल्ली। इन दिनों दिल्ली में हवा और पानी में फैला प्रदूषण सुर्ख़ियों में है। पहले हवा की क्वालिटी में गिरावट हुई उसके बाद यमुना नदी में जहरीली झाग देखी गई। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि, "दिल्ली की हवा और पानी के प्रदूषण के लिए भाजपा की सस्ती राजनीति जिम्मेदार है।"

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ दिनों में यमुना नदी में भी प्रदूषण बढ़ रहा है... दिल्ली के वायु और जल प्रदूषण में वृद्धि का मुख्य कारण भाजपा की सस्ती राजनीति है। पंजाब में आप सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए दो साल तक अथक प्रयास किए हैं। पिछले साल पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं घटकर आधी रह गई।

भाजपा शासित प्रदेशों पर आरोप लगाते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि, "हरियाणा के आंकड़ों पर नजर डालें तो खेतों में आग लगने की घटनाओं में 23% की वृद्धि हुई है। यूपी में खेतों में आग लगने की घटनाओं में 70% की वृद्धि हुई है... भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ सस्ती राजनीति कर रही है। अगर हम आनंद विहार की बसों को देखें, जहां सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया है, तो दिल्ली की सभी बसें CNG या बिजली से चलती हैं लेकिन अगर हम यूपी और हरियाणा से आने वाली बसों को देखें, तो वे डीजल से चलती हैं।

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि, "आनंद विहार क्षेत्र में प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण कारण यूपी से आने वाली हजारों डीजल से चलने वाली बसें हैं। हरियाणा और यूपी सरकारें अपने बेड़े में CNG और इलेक्ट्रिक बसें क्यों नहीं शामिल कर सकतीं? NCR में 3800 ईंट भट्टे हैं, जो दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बहुत बड़ा योगदान देते हैं।"

Tags

Next Story