मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप की ओर BJP, नकुलनाथ की सीट पर भी कमल खिला

मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप की ओर BJP, नकुलनाथ की सीट पर भी कमल खिला

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप की ओर BJP

MP Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 28 सीट हासिल की थी।

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्यप्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा का 29 की 29 सीट जीतना लगभग तय माना जा रहा है। अब तक बीजेपी 2 सीट पर विजयी घोषित हो गई है। शाम तक चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा लेकिन कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवार लाखों वोटों से अपने प्रतिद्वदियों से आगे चल रहे हैं। आलम ये है कि, छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने अपने बेटे की हार भी स्वीकार कर ली है। नकुलनाथ, भाजपा के विवेक बंटी साहू से 1,13,655 मतों से आगे चल रहे हैं। इस तरह अब कमलनाथ के किले में कमल खिलना तय है।

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 28 सीट हासिल की थी। अब 29 सीट भाजपा के खाते में है। यह भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस की हार भी सभी के लिए चौकाने वाली है। विधानसभा चुनाव में कमलानथ ने अपनी सीट विवेक बंटी साहू से बचा ली थी लेकिन लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा वे नहीं बचा पाए। विवेक बंटी साहू कमलनाथ के सामने विधायकी का चुनाव हार गए थे लेकिन नकुलनाथ के सामने उन्होंने सांसदी का चुनाव जीत लिया है।

इन दो सीट पर भाजपा विजयी घोषित :

टीकमगढ़ - वीरेन्‍द्र कुमार - 715050

इन्‍दौर शंकर लालवानी - 1226751

यहां रिकॉर्ड वोट से भाजपा उम्मीदवार आगे :

  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को 923302 वोट मिले हैं। वे 540929 वोट मार्जिन से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने सिंधिया के सामने यागवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा था।
  • दमोह में राहुल सिंह लोधी को 709768 वोट मिले हैं। लोधी 406426 वोट मार्जिन से आगे हैं।
  • खजुराहो से भाजपा अध्यक्ष विष्‍णु दत्‍त शर्मा (वी.डी. शर्मा) को 760488 वोट मिले। वे 53104 मार्जिन से आगे हैं।
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को 1116460 वोट मिले।
  • भोपाल से आलोक शर्मा को 878597 वोट मिले।
  • राजगढ़ से रोडमल नागर को 692805 वोट मिले। यहां दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था।

Tags

Next Story