RG Kar Medical College case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर BJP ने मांग लिया CM ममता बनर्जी का इस्‍तीफा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर BJP ने मांग लिया CM ममता बनर्जी का इस्‍तीफा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर BJP ने मांग लिया CM ममता बनर्जी का इस्‍तीफा

RG Kar Medical College case: दिल्ली। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले पर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।बीजेपी ने कहा है कि हम मांग करते हैं कि ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटना चाहिए, कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाया जाना चाहिए।

दरअसल, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटना चाहिए, कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा ममता बनर्जी के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए। कोलकाता पुलिस आयुक्त और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

न्याय की मांग करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे कितनी बार बातचीत की... ममता बनर्जी को केवल अपनी सत्ता की चिंता है... हमें न्याय मिलेगा।

सीएम ममता बनर्जी ने सबूतों को नष्ट कर दिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने सबूतों को नष्ट कर दिया है और अब वह मार्च निकाल रही हैं। उनका विरोध किसके खिलाफ है? मुख्यमंत्री के तौर पर कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन इसके बजाय वह एक जवाबी मार्च का नेतृत्व कर रही हैं।

ममता द डिस्ट्रॉयर- गौरव भाटिया

भाटिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘ममता द डिस्ट्रॉयर’ (ममता, विध्वंसक) कहा। उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध में शुरुआती समय साक्ष्यों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मुख्यमंत्री के कारण उस महत्वपूर्ण समय में साक्ष्य नष्ट हो गए हैं। ममता बनर्जी ने इस जघन्य अपराध में कानून के शासन और सबूतों को नष्ट किया है, जिससे यह सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो गया है कि आरोपितों को उनकी सजा मिले। भाटिया ने कहा कि हम ‘वीर बेटी’ के लिए न्याय की मांग करते हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की अपील करते हैं।


Tags

Next Story