भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर आई बड़ी खबर, विनोद तावड़े समेत इन नामों पर चर्चा

भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर आई बड़ी खबर, विनोद तावड़े समेत इन नामों पर चर्चा
बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव सितंबर तक हो सकता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक जेपी नड्डा ही अध्यक्ष रहेंगे।

नई सरकार बनने के बाद अब भाजपा के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक जेपी नड्डा ही अध्यक्ष रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव सितंबर तक हो सकता है।अब देखना ये है कि नड्डा के बाद पार्टी की जिम्मेदारी किसके हाथ में होगी?

नड्डा का कार्यकाल हो चुका है पूरा

जेपी नड्डा साल 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बैठे थे। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 तक ही था लेकिन, लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया गया था। चुनाव के बाद नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय दी गई है जिससे बीजेपी को अब नया अध्यक्ष मिलना तय माना जा रहा है।

अध्यक्ष बनने की रेस में ये बड़े नाम

कैबिनेट मंत्रालय के बंटवारे के बाद अब दो बड़े पद को लेकर चर्चा है जिसमें एक बीजेपी अध्यक्ष का पद है। माना जा रहा है कि इस पद में संघ की भूमिका भी रहेगी। अध्यक्ष पद की रेस में विनोद तावड़े का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा इस पद के लिए बीजेपी ओबीसी मोर्चा चीफ के लक्ष्मण, अनुराग ठाकुर के साथ - साथ सुनील बंसल का नाम भी शामिल है।

विनोद तावड़े के नाम पर लग सकती है मुहर

महाराष्ट्र से आने वाले विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनके पास दो दशक का संगठन का अनुभव है। इतना ही नहीं वो बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति शुरू की थी। 2014 में वो पहली बार विधायक चुने गए और देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में मंत्री भी बने। इसी साल 3 प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है इस कारण से भी इनके नाम पर मुहर लग सकती है।

Tags

Next Story