Home > Lead Story > Lok Sabha Speaker : Om Birla चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष

Lok Sabha Speaker : Om Birla चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष

Lok Sabha Speaker : ओम बिड़ला दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गए हैं।

Om Birla
X

Om बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष

Lok Sabha Speaker : दिल्ली। भाजपा सांसद ओम बिड़ला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए। धवनि मत से चुनाव कराया गया था। उनके सामने कांग्रेस ने के. सुरेश को मैदान में उतारा था। प्रधानमंत्री मोदी, किरण रिजुजू और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं सदन की ओर से आपको (लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला) बधाई देना चाहता हूं। अमृत काल में दूसरी बार इस पद पर बैठना आपके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपके अनुभव से हमें उम्मीद है कि आप अगले 5 साल तक हमारा मार्गदर्शन करेंगे। 'आपके चेहरे पर यह मीठी-मीठी मुस्कान पूरे सदन को प्रसन्न रखती है।' दूसरी बार अध्यक्ष बनना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बलराम जाखड़ को 5 साल तक लगातार काम करने के बाद दूसरी बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला और आज आप वही कर रहे हैं।"

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें अपनी आवाज उठाने देंगे, हमें बोलने देंगे, हमें भारत के लोगों की आवाज उठाने देंगे। सवाल यह नहीं है कि सदन कितनी कुशलता से काम कर रहा है। सवाल यह है कि इस सदन में भारत की कितनी आवाज़ सुनी जा रही है। विपक्ष की आवाज़ को दबाकर सदन को कुशलतापूर्वक चलाने का विचार एक गैर-लोकतांत्रिक विचार है। इस चुनाव ने दिखा दिया है कि जनता भारत की जनता विपक्ष से उम्मीद करती है कि वह देश के संविधान और संविधान की रक्षा करे।"

Updated : 26 Jun 2024 7:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top