छत्तीसगढ़ में भाजपा का यह नया फार्मूला, जानें

छत्तीसगढ़ में भाजपा का यह नया फार्मूला, जानें
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसदों के टिकट काटने का निर्णय ले लिया है। इसके पीछे मुख्य कारण छत्तीसगढ़ में भाजपा की सबसे बड़ी हार को माना जा रहा है। भाजपा चाह रही इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाए। इससे बहुत कुछ नाराजगी दूर हो सकें ।

आपको बताते जाए कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बहुत करारी हार के बाद भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 15 सीटें पर ही संतोष करना पड़ा था। भाजपा चाह रहे हैं कि प्रदेश में खोए जनआधार को वापस पाया जा सकें। इसलिए वे सभी सांसदों का टिकट काट कर बहुत कुछ नाराजगी दूर हो सकें।

टिकट काटने की जानकारी भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने दी थी। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काटेगी। पार्टी प्रदेश की सभी 11 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारेगी।

Tags

Next Story