Narendra Modi के तीसरी बार PM बनने पर सिर मुंडवाने का दावा करने वाले नेता के घर भाजपा ने भेजी कैंची

Narendra Modi के तीसरी बार PM बनने पर सिर मुंडवाने का दावा करने वाले नेता के घर भाजपा ने भेजी कैंची

Narendra Modi के तीसरी बार PM बनने पर सिर मुंडवाने का दावा करने वाले नेता के घर भाजपा ने भेजी कैंची

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव परिणाम के दिन यह देखने लायक होगा कि, क्या सोमनाथ भारती को सिर मुंडवाने का मौका मिलेगा।

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली। मतदान का दौर समाप्त अब सभी को परिणामों इंतजार है। 2024 में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी - इस सवाल का जवाब जनता ईवीएम में दर्ज कर चुकी है। 4 जून को परिणाम घोषित होने हैं इससे पहले हार - जीत के कई दावे किए जा रहे हैं। आम आदमी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा था कि, अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे। इसके बाद भाजपा ने उनके घर कैंची भिजवा दी है। इस तरह चुनाव परिणाम के दिन यह देखने लायक होगा कि, क्या सोमनाथ भारती को सिर मुंडवाने का मौका मिलेगा या उनके दावे सच होंगे।

शनिवार को एग्जिट पोल सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं में हताशा है। कांग्रेस ने पहले ही टीवी डिबेट्स में अपने प्रवक्ता भेजने मना कर दिया था। अब आप नेताओं के दावे सामने आ रहे हैं। शनिवार को सोमनाथ भारती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखो! 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

सोमनाथ भारती ने दिल्ली की सभी सीट जीतने का दावा करते हुए आगे लिखा, 'दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया एलायंस को मिलेंगी। मोदी का डर एग्जिट पोल को यह दिखाने की अनुमति नहीं देता कि वे हार गए हैं। इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना चाहिए। लोगों ने उनके खिलाफ बहुत भारी मतदान किया है।'

अब उनके दावे पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र सोमनाथ भारती का कहना है कि, अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। मैं इस महान कार्य में अपना योगदान देना चाहता हूं। कृपया आवश्यक कार्रवाई करें और वीडियो अपलोड करें।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया। बग्गा ने सोमनाथ भारती के लिए एक कैंची ऑर्डर की है जो पते पर डिलीवर होगी। ऐसे में अब सभी को इन्तजार है 4 जून का।

Tags

Next Story