कर्नाटक में भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची, मुख्यमंत्री शिगांव से लड़ेंगे चुनाव

कर्नाटक में भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची, मुख्यमंत्री शिगांव से लड़ेंगे चुनाव
2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी विधायकों को टिकट दिया जाएगा।

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी आज सोमवार शाम तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। जिसमें 170-180 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में 140 सीटों पर नाम तय हो गए है। आज करीब 401 सीटों पर और नाम फाइनल होने है, जिसके बाद शाम तक सूची जारी की जाएगी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि राज्य इकाई ने दिल्ली में पार्टी को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम वाली एक सूची पहले ही भेज दी थी। जिसे लेकर हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मंथन किया गया। इस बैठक में पीएम के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत अन्य नेता शामिल हुए। उन्होंने बताया की 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम तक करीब 170 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की संभावना है।

शिगांव से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री -

जानकारी के अनुसार 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी विधायकों को टिकट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगांव से चुनाव लड़ेंगे। वहीँ येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारपुरा विधानसभा सीट से और सीटी रवि चिकमंगलूरू से चुनाव लड़ेंगे।

Tags

Next Story