भाजपा जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, ग्वालियर की डबरा और दक्षिण पर ये..नाम लगभग तय, पूर्व में फंसा पेंच

भोपाल। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सक्रिय हो गई है। पार्टी ने चुनाव की घोषणा से 100 दिन पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अब हारी हुई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी कर सकती है।इसमें ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश भर की 61 सीटें होंगी।
बताया जा रहा है कि दो दौर की चर्चा के बाद करीब 35 सीटों पर नाम तय हो गए है। शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट शीर्ष नेतृत्व के पास भेज दी। केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ग्वालियर की हॉट सीट कही जाने वाली डबरा विधानसभा से इमरती देवी का नाम लगभग। वहीँ ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में एक बार फिर पार्टी से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को मैदान में उतार सकती है।
वहीँ ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के सामने भाजपा ठाकुर चेहरे की तलाश कर रही है। इसमें संगठन की पहली पसंद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे दवेंद्र सिंह तोमर है। हालांकि इस सीट पर समीक्षा गुप्ता के नाम की भी चर्चा जारी है। दोनों ही नामों को लेकर मंथन जारी है।
मुरैना में रघुराज कंषाना -
मुरैना सीट से रघुराज कंसाना, करैरा से जसमंत जाटव छितरी व दिमनी से गिर्राज दंडोतिया के नामों पर असमंजस है।
दमोह से सिद्धार्थ मलैया -
इसके अलावा बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ के नामों पर सहमति बन गई है। बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी सीट पर मंगल सिंह और गंगाबाई उइके का नाम चल रहा है। छिंदवाड़ा सीट पर जिलाध्यक्ष बंटी साहू का नाम है।जबलपुर पश्चिम में अभिलाष पांडे व प्रभात साहू में से एक नाम हो सकता है। वहीँ जबलपुर उत्तर में पूर्व मंत्री शरद जैन ने बेटे रोहित का टिकट मांगा है।