MP News: रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर

रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर

रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट

MP News : मध्यप्रदेश। रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट (Ratlam oxygen plant) में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। एक की कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। केमिकल ट्रांसफर करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में हुए इस हादसे में कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनमें मुकेश (30 वर्ष), सुपडु (40 वर्ष), कालूराम (50 वर्ष) और सचिन (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि, ये कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनका इलाज अब इंदौर में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि, ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल ट्रांसफर के समय यह हादसा हुआ जबकि कम्पनी के एचआर का कहना है कि, मटेरियल रिचार्जिंग के समय कर्मचारियों के हाथ में पाउडर लग गया इसे वे झुलस गए। बता दें कि, सभी कर्मचारी हाथ और पैर से झुलसे हैं। इनका इलाज जारी है।

Tags

Next Story