Ramayan Update: ' रामायण' में बॉलीवुड के महानायक की एंट्री, निभाएंगे ये बड़ा रोल, जानिए फिल्म की अपडेट

 रामायण में बॉलीवुड के महानायक की एंट्री, निभाएंगे ये बड़ा रोल, जानिए फिल्म की अपडेट
फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म के अहम किरदार में नजर आएंगे।

Ramayan Update: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म के अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही एक्टर रणबीर कपूर के फिल्म भगवान राम के अलावा भी एक किरदार होने वाला है। बता दें, डायरेक्टर नितेश तिवारी ‘रामायण’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं।

फिल्म बिग बी देंगे इस पात्र की आवाज

आपको बताते चलें कि, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रामायण के खास पात्र जटायु की आवाज देते नजर आएंगे वे इस फिल्म में भूमिका नहीं निभा रहे हैं। जैसा कि जानते हैं,रामायण में जटायु का खास महत्व है. जब मां सीता का हरण हुआ था तो उस समय उन्हें बचाते हुए जटायु को अपने पंख खोने पड़े थे। इसके साथ माना जा रहा है कि बिग बी की आवाज से फिल्म में नई जान मिलेगी।

दो किरदार में नजर आएंगे एक्टर रणबीर कपूर

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं पर उनका इस फिल्म में एक और किरदार परशुराम के रूप में होगा। बताया गया कि कहानी में परशुराम का रोल छोटा है, लेकिन उसका काफी महत्व है, इसलिए मेकर्स इस किरदार को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं. ये तय किया गया इस किरदार को भी रणबीर ही प्ले करेंगे. उनके गेटअप पर काम किया जा रहा है। जो बिल्कुल भी पहचान ना पाएं वैसा होगा।

कौन रहेगा किस भूमिका में

एक्टर रणबीर कपूर की राम की भूमिका होगी तो वही इस फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी निभा रही है। इसके अलावा लक्ष्मण की भूमिका में टीवी एक्टर रवि दुबे और भगवान हनुमान की भूमिका में सनी देओल का नाम सामने आया है। रावण की भूमिका के लिए साउथ एक्टर यश को चुना गया है अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

Tags

Next Story