Boycott Sai Pallavi: पल्‍लवी के इस कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट की वजह से मचा हंगामा, ट्विटर पर ट्रेंड किया Boycott

पल्‍लवी के इस कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट की वजह से मचा हंगामा, ट्विटर पर ट्रेंड किया Boycott

Actress Sai Pallavi Controversial Statement : साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। उनके विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया X हैंडल पर बॉयकॉट साई पल्लवी (#BoycottSaiPallavi और #BoycottSaiPallaviMovies) ट्रेंड करने लगा है। एक्ट्रेस साई पल्लवी ने टीवी इंटरव्यू में भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया है, जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विवादित बयान में क्या बोली पल्लवी

सोशल मीडिया X हैंडल पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस कहती हैं कि, पाकिस्तान में भारतीय सेना को एक आतंकवादी समूह के तौर पर देखा जाता है। पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है, लेकिन हमारे लिए उनकी सेना ऐसी है इसलिए नजरिया बदल जाता है। मैं हिंसा को समझ नहीं पाती। बता दें कि, साई पल्लवी का वीडियो साल 2022 में दिए एक इंटरव्यू का है।

लोगों ने जताई नाराजगी

एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए तंज कसा, ‘इतिहासकार पल्लवी लौट आई हैं। कश्मीरी हिंदू के नरसंहार को जानवरों की तस्करी से तुलना कर रही हो। शानदार नजरिया है, सच में? अब उन्हें माता सीता के रोल में कास्ट किया गया है। बॉलीवुड की कास्टिंग आग लगा रही है, लेकिन सही तरीके से नहीं। अगर ऐसा ही रहा, तो उनके पास एक ही दर्शक रहेगा और वह है उनकी पीआर टीम । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये कम्युनिष्ट साई पल्लवी रामायण में सीता का रोल निभा रही है।

गौरतलब है कि, साई पल्लवी जल्द ही 'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म उनके करियर की बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इसके अलावा उनकी तमिल फिल्म 'अमरन' भी 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, जिसमें कमल हासन और शिवकार्तिकेयन भी हैं।


Tags

Next Story