Chardham Yatra: बारिश ने चारधाम यात्रा पर लगाया ब्रेक,भारी बारिश का रेड अलर्ट

Chardham Yatra: बारिश ने  चारधाम यात्रा पर लगाया ब्रेक,भारी बारिश का रेड अलर्ट
Chardham Yatra: उत्तराखंड में लागातार हो रही बारिश के कारण चार धाम यात्रा रोक दि गई है।

Chardham Yatra:राज्य में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस वजह से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। प्रशासन ने भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा रोक दी है। गढ़वाल कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालु और यात्री ऋषिकेश से ऊपर ना जाएं जो जहां वहीं रुकें और आगे ना बढ़ें।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा रोकने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आज यात्रा ना करने की सलाह दी है। कुंमाऊ मंडल के लिए रेड अलर्ट और गढ़वाल मंडल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हाल की बारिश से मदांकनी, पिंडर, अलकनंदा और गंगा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

यात्रियों के लिए सलाह

हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं, जो देशभर से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके पहुंचते हैं।उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच गई हैं। मलबा गिरने और भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक मार्ग बंद हो गए हैं। इन हालातों को देखते हुए चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी को बंद कर दिया गया है।

कई सड़कें बंद

भारी बारिश और बाढ़ से उत्तराखंड में कई सड़कें और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। तोता घाटी के पास पहाड़ी गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाईवे भी लैंडस्लाइड के कारण बंद है। 17 ग्रामीण रास्ते भी पूरी तरह बंद हो गए हैं। इन सभी रास्तों को खोलने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

Tags

Next Story