बसपा ने 54 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, शमसुद्दीन देंगे योगी आदित्यनाथ को चुनौती

X
By - स्वदेश डेस्क |5 Feb 2022 12:57 PM IST
Reading Time: लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने आज छठवें चरण के मतदान के लिए 54 विधानसभा सीटों के लिए आज शनिवार को उम्मीदवार घोषित कर दिए है। बसपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गोरखपुर शहर से ख्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है।
05-02-2022-BSP UP CANDIDATE LIST-6TH PHASE pic.twitter.com/NVsysXKoy0
— Mayawati (@Mayawati) February 5, 2022
निर्वाचन आयोग ने छठवें चरण के चुनाव के नामांकन के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की थी। बसपा ने गोरखपुर शहर के अलावा पूर्वांचल की अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए। फाजिलनगर विधानसभा पर संतोष तिवारी को टिकट दिया है। वह भाजपा से सपा में गए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को चुनौती देंगे।
Next Story