Bulandshahr Accident: UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, बस और गाड़ी की टक्कर में 10 की मौत, कई घायल

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, बस और गाड़ी की टक्कर में 10 की मौत, कई घायल

Bulandshahr Accident 

Bulandshahr Accident : उत्तरप्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया। बस और गाड़ी (टाटा मैक्स) के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, डीएम मौके पर पहुंचे है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, दोनों वाहन बेहद तेज रफ़्तार से आ रहे थे। तेज स्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गए। बस में 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के आधे घंटे बाद पुलिस - प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। भीषण एक्सीडेंट के कारण 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 9 लोग चिट्टा मुकीमपुर अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के समय मैक्स गाड़ी में 29 यात्री सवार थे।

बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एक निजी बस और पिकअप ट्रक के बीच हुई टक्कर पर कहा, "यह दुर्घटना बड़ी है और 21 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार दिया जाए और वे खतरे से बाहर आ जाएं।"

Tags

Next Story