उज्जैन में आदिवासी महिला से रेप करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी पीड़िता

उज्जैन में आदिवासी महिला से रेप करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी पीड़िता

उज्जैन में आदिवासी महिला से रेप करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Ujjain Rape Case : पुलिस ने इस मामले में इमरान और रवि नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Ujjain Rape Case : मध्यप्रदेश। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आदिवासी महिला से रेप करने वाले आरोपी के घर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। आरोपियों ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला और उसके पति को काम दिलाने के बहाने आरोपी सुनसान खेत के पास ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में इमरान और रवि नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों के ही घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों के आवास अवैध निर्माण के तहत बनाये गए थे। शनिवार को भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और प्रशासन के साथ मिलकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाया।

क्या है मामला :

दरअसल, एक महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में उज्जैन आई थी। यहां दोनों काम की तलाश करने लगे। इसके बाद जैसे तैसे दोनों उज्जैन के इंदिरा नगर चौराहे पर पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात रवि और इमरान से हुई। रवि और इमरान दोनों को काम दिलवाने के बहाने ताजपुर ले गए। यहां महिला को एक झोपड़ी की सफाई करने के लिए कहा और पति को सामान दिलाने के बहाने ले गए। कुछ देर बाद दोनों लौटे और महिला के साथ एक - एक कर दुष्कर्म किया।

महिला ने अर्धनग्न अवस्था में दौड़कर अपनी जान बचाई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत डार्क कराई गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए रवि और इमरान को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों के अवैध निर्माण को भी हटा दिया गया है।

Tags

Next Story