By-Election Date: 15 राज्यों में 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित

15 राज्यों में 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित

By-Election Date : नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को 15 राज्यों में होने वाले विधानसभा उप - चुनाव और लोकसभा उप - चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट और 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीट और केरल की वायनाड विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान 13 नवंबर को होंगे। वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान 20 नवंबर को होंगे। सभी उप चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान :

असम - धोलाई, सिडली, बंगाईगोन, बेहाली, समागुरी

बिहार - रामगढ़, तरारी, इमामगंज, बेलागंज

छत्तीसगढ़ - रायपुर शहर दक्षिण

गुजरात - वाव

कर्नाटक - शिगगांव, संदुर, चन्नापटना

केरल - पलक्कड़, चेलाक्कारा

मध्य प्रदेश - बुधनी, विजयपुर

मेघालय - गैंबेग्रे

पंजाब - गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल

राजस्थान - चोरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली-उनियारा, सलूम्बर

सिक्किम - सोरेंग-चाकुंग, नामची-सिंघीथांग

उत्तर प्रदेश - मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी, मझावां, शीशामऊ

पश्चिम बंगाल - तालडांगरा, सीताई, नैहाटी, हराओ, मेदिनीपुर, मदारीहाट उत्तराखंड - केदारनाथ

इन लोकसभा सीटों पर होगा उप - चुनाव :

केरल - वायनाड

महाराष्ट्र - नांदेड़

Tags

Next Story