MP Cabinet Expansion : मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, रामनिवास रावत ले सकते हैं मंत्री के रूप में शपथ

MP Cabinet Expansion : मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, रामनिवास रावत ले सकते हैं मंत्री के रूप में शपथ

MP Cabinet Expansion

MP Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हो सकता है।

MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हो सकता है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत सोमवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा ने कुछ अन्य नेताओं के नाम की चर्चा भी चल रही है। यह कार्यक्रम राजभवन में सोमवार सुबह 9 बजे हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार यदि सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होता तो इस हफ्ते में मंत्रिमंडल विस्तार तय है। फ़िलहाल मध्यप्रदेश सरकार में 31 मंत्री हैं। पहला मंत्रिमंडल विस्तार सीएम यादव के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तीन से चार विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। रामनिवास रावत के अलावा बीना विधायक निर्मला सप्रे भी मंत्री बनाई जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जो नेता शपथ ले सकते हैं उनमें कमलेश शाह का नाम भी शामिल है जिन्होंने अभी अमरवाड़ा सीट से चुनाव लड़ा है।

पिछले दिनों सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई थी। इस हफ्ते में मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होना तय माना जा रहा है।

4 मंत्रियों के लिए जगह खाली :

बता दें कि, मध्यप्रदेश में इस समय चार मंत्रियों के लिए जगह खाली है। मध्यप्रदेश सरकार में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। इस समय सीएम समेत 31 मंत्री मंत्रीमंडल में हैं। रविवार को भाजपा की एक अहम बैठक भोपाल में आयोजित होने वाली है। इसमें भी मंत्रिमंडल विस्तार पर वरिष्ठ नेता चर्चा कर सकते हैं।

रामनिवास रावत 6 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से वे नाराज थे। राहुल गांधी ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली।

Tags

Next Story