भिलाई में बवाल: डेढ़ सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज, पूर्व सीएम ने कर दी जांच की मांग, जानिए पूरा मामला

डेढ़ सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज, पूर्व सीएम ने कर दी जांच की मांग, जानिए पूरा मामला

भिलाई में बवाल 

Case Registered Against 150 Congress Workers : छत्तीसगढ़। भिलाई में करीब डेढ़ सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले के सामने आने पर छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कई कांग्रेस नेता इस एक्शन के लिए भाजपा पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है जिसमें बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई है।

दरअसल प्रदर्शनकारियों द्वारा 24 अगस्त को बजरंगदल से जुड़े युवाओं की टोली द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को बीच चौराहे पर रोका गया था। इन युवाओं ने सुरक्षाकर्मियों के साथ झूमाझटकी तथा अभद्र व्यव्हार भी किया था। भूपेश बघेल ने इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताई थी।

इन युवाओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 27 अगस्त को कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व में सूचना भी दी थी। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भिलाई के तीन थानों का घेराव किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते वक्त पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक एवं अनावश्यक लाठी चार्ज की गई।

बता दें कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे क्योंकि, उनके एक कार्यकर्ता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटा भी गया था। इस मामले में भी पुलिस केस दर्ज किया था।

भिलाई में थानों का घेराव करने के कारण सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ अब पुलिस ने ममला दर्ज कर लिया है। इसे लेकर ही कांग्रेस के नेता सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Tags

Next Story