MP CBI Raid: सिंगरौली में NCL अधिकारियों - ठेकेदारों के ठिकाने पर CBI की दबिश, कैश जब्त, एक सप्लायर गिरफ्तार

सिंगरौली में NCL अधिकारियों - ठेकेदारों के ठिकाने पर CBI की दबिश, कैश जब्त, एक सप्लायर गिरफ्तार

CBI Raid  

MP CBI Raid : मध्यप्रदेश। सिंगरौली में रविवार को सीबीआई अधिकारियों द्वारा दबिश दी गई। इसके बाद एनसीएल क्षेत्र मनें हड़कंप मच गया। एनसीएल के कुछ अधिकारी और ठेकेदार सीबीआई की रडार में थे। रविवार को छापेमारी के दौरान सीबीआई को यहां से करोड़ों रुपए का कैश बरामद हुआ है। वहीं एक सप्लायर की गिरफ्तारी भी हुई है।

एनसीएल अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों की जांच करने के लिए सीबीआई अधिकारियों की टीम जबलपुर से आई थी। जानकारी के अनुसार छापेमारी का सिलसिला एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास से शुरू हुई। इसके बाद अधिकारी बीके सिंह के घर, दफ्तर की जांच हुई।

बड़े सप्लायर को सीबीआई ने दबोचा :

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों की जांच के दौरान सीबीआई अधिकारियों की एक टीम एनसीएल के सप्लायर रवि सिंह के ठिकाने पर जांच करने पहुंची। अपुष्ट सूचना है कि, जयंत क्षेत्र में रवि सिंह के ठिकाने पर सीबीआई अधिकारियों को करोड़ों का कैश मिला है। जानकारी यह भी सामने आई है कि, हिरासत में लिए जाने पर रवि सिंह की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, रवि सिंह एनसीएल का एक बड़ा सप्लायर है। वह एससीएल को भारी पोर्ट्स उपलब्ध कराता है। सिंगरौली में रवि सिंह का बड़ा रसूख भी है।

इस छापेमारी पर अब तक सीबीआई द्वारा आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। कितना कैश सीबीआई को बरामद हुआ है इसकी आधिकारिक जानकारी आना शेष है।

Tags

Next Story