छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: मैदान में 79 मेयर और 1889 पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के लिए बागियों की चुनौती

मैदान में 79 मेयर और 1889 पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के लिए बागियों की चुनौती
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। इसके बाद 79 मेयर और 1889 पार्षद उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। मतदान 14 फरवरी को होगा, जिसमें 44 लाख 87 हजार 668 मतदाता हिस्सा लेंगे।

रायपुर में सबसे अधिक मेयर प्रत्याशी

रायपुर नगर निगम से सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 उम्मीदवार हैं। वहीं दुर्ग में सिर्फ 2 मेयर प्रत्याशी हैं।

  • पार्षद प्रत्याशी
  • रायपुर- 306 प्रत्याशी
  • कोरबा- 281 प्रत्याशी
  • बिलासपुर- 230 प्रत्याशी
  • दुर्ग- 228 प्रत्याशी

कांग्रेस का बागियों से सामना

कांग्रेस के 7 नगर निगमों में मेयर और पार्षद उम्मीदवारों ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला किया है। रायपुर नगर निगम में बागी प्रत्याशियों में आकाश तिवारी, हरदीप सिंह बंटी होरा, जितेंद्र अग्रवाल, विमल गुप्ता और समीर अख्तर शामिल हैं। टिकट नहीं मिलने और अन्य कारणों से बगावत की स्थिति बनी है। वार्ड क्रमांक 42, इंदिरा गांधी वार्ड और शहीद राजीव पांडे वार्ड से भी कांग्रेस के बागी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

10 नगर निगमों के मेयर-पार्षद उम्मीदवार

  • नगर निगम - मेयर प्रत्याशी -पार्षद प्रत्याशी
  • रायपुर 70 वार्ड -16 - 7306
  • बिलासपुर 70 वार्ड - 8 -230
  • दुर्ग 60 वार्ड - 2 - 228
  • अंबिकापुर 48 वार्ड - 6 -124
  • कोरबा 67 वार्ड- 11 - 281
  • धमतरी 40 वार्ड - 8 -127
  • चिरमिरी 40 वार्ड - 5 -119
  • जगदलपुर 48 वार्ड -5 - 154
  • राजनांदगांव 51 वार्ड -11 - 176
  • रायगढ़ 48 वार्ड - 77 - 144
  • कुल 79- 1889

फैक्ट फाइल

  • कुल मतदाता 4487668
  • पुरुष- 2220224
  • महिला- 2266746
  • थर्ड जेंडर - 498
  • कुल वार्ड - 3206
  • कुल मतदान केन्द - 5982

Tags

Next Story