Champai Soren: चंपई सोरेन की दिल्ली में मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी पारा, आखिर प्लान क्या है?

चंपई सोरेन की दिल्ली में मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी पारा, आखिर प्लान क्या है?

Champai Soren 

Champai Soren : नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की दिल्ली यात्रा ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। वे बीते दिन पश्चिम बंगाल में थे आज दिल्ली में है। बताया जा रहा है कि, उनके साथ कुछ विधायक भी मौजूद हैं। लंबे समय से चर्चा है कि, चंपई सोरेन भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कुल मिलकर झारखंड में चुनाव से पहले बहुत कुछ होने वाला है।

निजी काम से आया हूं :

जब झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के एलओपी सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा, "मैंने किसी से मुलाकात नहीं की है। जब उनसे दिल्ली यात्रा का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा - "मैं यहां निजी काम से आया हूं।" जब पार्टी छोड़ने के सवाल पर उनसे सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, "मैं जहां हूं वहीं रहूंगा।"

अब चंपई सोरेन के बयानों से तो स्थिति काफी नार्मल सी लगती है लेकिन असल में स्थिति जलेबी जितनी सीधी है। हेमंत सोरेन के जेल से लौटने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था। हेमंत सोरेन ने सीएम पद जेल से लौटते ही वापस ले लिया था। गौरतलब है कि, कुछ भाजपा नेता पिछले दिनों चंपई सोरेन के नेतृत्व की सराहना करने सुनाई दिए थे ऐसे में यह कहना कि, चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो जाएंगे थोड़ा जल्दबाजी हो सकता है क्योंकि यह राजनीति है कब क्या हो जाए किसे पता।

झारखंड भवन में रूम बुक :

पूर्व मुख्यमंत्री समेत उनके स्टाफ और साथ आए लोगों के रुकने के लिए झारखंड भवन में तीन कमरे बुक हैं। चंपई सोरेन यहीं रुकेंगे। दिल्ली में वे किससे मुलाकात करेंगे क्या बात करेंगे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

झारखंड में सियासी खेला :

चंपई सोरेन ने अपने एक्स बायो से जेएमएम लीडर हटा लिया है। उनके गांव के घर से जेएमएम का झंडा हटा दिया गाय है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी झारखंड में बड़ा खेला कर सकती है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अभी चंपई सोरेन की बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात का समय तय नहीं है।

भाजपा में जाने से इंकार भी नहीं :

यहां एक बात गौर करने वाली है कि चंंपई सोरेन बार बार कहा कि वे जहां है वहीं रहेंगे लेकिन यह नहींं कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं होने वाले। कुल मिलाकर अब चंपई सोरेन का क्‍या प्‍लान है इसे जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

जेएमएम क्या कहना है?

जेएमएम ने चंपई सोरेन के बारे में चल रही खबरों का खंडन किया है। जेएमएम नेताओं का कहना है कि, चंपई सोरेन एक ईमानदार नेता है वे अपनी पार्टी छोड़ कर कहीं नहीं जाएंगे।

अब चंपई सोरेन मीडिया की खबरों को गलत साबित करेंगे या अपनी पार्टी ने नेताओं के बयान को यह तो वे ही जानते हैं। फ़िलहाल उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने के दावों को तो नकार ही दिया है। सभी सवालों के जवाब अब भविष्य में होने वाले घटनाक्रम से ही पता चलेगा।

Tags

Next Story