अब नए अध्याय की तैयारी: चंपई सोरेन बनाएंगे अपनी पार्टी, हफ्ते भर में होगा सब साफ

चंपई सोरेन बनाएंगे अपनी पार्टी, हफ्ते भर में होगा सब साफ

चंपई सोरेन बनाएंगे अपनी पार्टी, हफ्ते भर में होगा सब साफ

रांची। चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे या नहीं यह बात अब पूरी तरह साफ हो गई है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने साफ़ कर दिया है कि, वे नया अध्याय शुरू करेंगे। एक नई पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने झारखंड में मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, "मैं राजनीती से सन्यास नहीं ले रहा।"

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने जो नया अध्याय शुरू किया है, उसमें नए संगठन को मजबूत करूंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो उस दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए जनता और राज्य की सेवा करूंगा... एक हफ्ते में सब कुछ साफ हो जाएगा।

क्या सरकार में बने रहेंगे ?

जब एक पत्रकार ने चंपई सोरेन से सवाल किया कि, क्या वे सरकार में बने रहेंगे इसके जवाब में चंपई सोरेन ने कहा कि, वे एक साथ दो नाव में सवार नहीं हो सकते। उन्होंने फैसला कर लिया है। जल्द ही नई पार्टी का गठन किया जाएगा।

चंपई सोरेन पिछले ,कुछ समय दिल्ली में थे। यहां वे किसी बड़े भाजपा नेता से नहीं मिले। दिल्ली यात्रा पर सवाल पूछे जाने पर चंपई सोरेन ने कहा कि, "पहले भी बता चुका हूँ कि, दिल्ली मैं अपने निजी काम से गया था।"

बीते दिनों चंपई सोरेन ने एक्स पर एक ट्वीट कर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया था। उन्होंने जेजेएम नेताओं पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। चंपई सोरेन के खुलासा किया था कि, उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। एक्स पोस्ट में चंपई सोरेन ने और भी कई बातें लिखी थीं। उन्होंने कहा था कि , झारखंड विधानसभा चुनाव तक उनके पास कई विकल्प हैं।

Tags

Next Story