Home > Lead Story > चंद्रबाबू नायडू - मुख्यमंत्री, पवन कल्याण डिप्टी सीएम, भाजपा के एक विधायक को मंत्री पद

चंद्रबाबू नायडू - मुख्यमंत्री, पवन कल्याण डिप्टी सीएम, भाजपा के एक विधायक को मंत्री पद

Andhra Pradesh CM Oath Taking Ceremony : चंद्रबाबू नायडू ने आंध्रप्रदेश के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

चंद्रबाबू नायडू - मुख्यमंत्री, पवन कल्याण डिप्टी सीएम, भाजपा के एक विधायक को मंत्री पद
X

Andhra Pradesh CM Oath Taking Ceremony

Andhra Pradesh CM Oath Taking Ceremony : अमरावती। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडु ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। चंद्रबाबू नायडू ने आंध्रप्रदेश के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसी के साथ चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा एक एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा के केसपल्ली आईटी पार्क में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई। जन सेना पार्टी प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण ने शपथ लेने के बाद चंद्रबाबू नायडू के पैर छुए वहीं चांदबाबू नायडू के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे गले लगा लिया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। टीडीपी ने विधानसभा चुनाव में 135 सीट जीती थी, भाजपा ने 8 और जन सेना पार्टी ने 21 सीट जीती थी। इस तरह NDA को बहुमत मिला था। YSRCP को मात्र 11 सीट मिली थी और कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

आंध्रप्रदेश में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत 25 मंत्री होंगे। इनमें टीडीपी के 21, जन सेना पार्टी के 3 वहीं भाजपा को 1 नेता को शामिल किया गया है। इन विधायकों में ओबीसी वर्ग के 8, एससी 3 और एसटी वर्ग के 1 विधायक को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, अभिनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित कोनिडेला चिरंजीवी, अभिनेता रजनीकांत, अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों और टीडीपी नेताओं से मुलाकात की।

Updated : 12 Jun 2024 7:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top