चंद्रयान-3 की दोबरा हुई सफल लैंडिंग, चांद की सतह से ऊपर उठा, इसरो ने दोबारा उतारा

X
By - स्वदेश डेस्क |4 Sept 2023 12:59 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की आज दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने आज ट्वीट कर बताया कि लैंडर को 40 सेमी ऊपर उठाया गया और 30 से 40 सेमी की दूरी पर उसे सुरक्षित लैंड करा दिया।
दरअसल विक्रम लैंडर ने आज सफलतापूर्वक होप टेस्ट यानी जंप टेस्ट किया। इसके तहत इसरो की कमांड पर विक्रम लैंडर ने इंजन चालू किया और उम्मीद के मुताबिक खुद को 40 सेंटीमीटर उठाकर और फिर 30-40 सेंटीमीटर दूर फिर से लैंड करा दिया। इस प्रक्रिया को एजेंसी ने किक-स्टार्ट बताया है।इसरो ने बताया, ये एक्सपेरिमेंट 3 सितंबर को किया गया। इसका मकसद फ्यूचर ऑपरेशन को सुनिश्चित करने और सैंपल वापसी को नई उम्मीद देना है।
Next Story
