विदेश भागने की कोशिश: छतरपुर पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

छतरपुर पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

Chhatarpur Stone Pelting Case : छतरपुर, मध्यप्रद्रेश। छतरपुर पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस को शक है कि, आरोपी शहजाद अली विदेश भाग सकता है। इसके चलते सभी एयरपोर्ट्स को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा हाजी शहजाद अली की कोठी पर बुलडोजर एक्शन लिया जा चुका है। अब पुलिस शहजाद अली को ढूंढने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।

दरअसल, 21 अगस्त को छतरपुर में थाने पर पथराव हुआ था। यहां अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर ने समाज के लोगों से कोतवाली थाने पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। यहां पहुंचकर इन लोगों ने पुलिस को कहा था कि, अगर उनकी धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने वाले महाराज के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया तो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की शांति भांग होगी।

लोगों की मांग थी कि, धार्मिक भावना को आहत करने वाले धर्म गुरु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल में डाला जाए। इसके बाद अचानक भीड़ हिंसक हो गई। कई लोगों ने कोतवाली थाने में पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी घायल हुए थे। घटना की जानकारी जैसे ही पूरे प्रदेश में फ़ैली सीएम ने सख्त एक्शन लेने का आदेश दे दिया।

Tags

Next Story