Haji Shahzad Arrested: छतरपुर पत्थरबाजी मामले का मुख्य आरोपी हाजी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के सामने दबोचा

छतरपुर पत्थरबाजी मामले का मुख्य आरोपी हाजी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के सामने दबोचा

Haji Shahzad Arrested

Chhatarpur Stone Pelting Case : मध्यप्रदेश। छतरपुर पत्थरबाजी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी हाजी शहजाद (Haji Shahzad Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाजी शहजाद कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। छतरपुर पुलिस ने हाजी शहजाद पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस द्वारा बीते दिनों हाजी शहजाद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस को शक था कि, हाजी शहजाद विदेश भाग सकता है। इसके बाद पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की। अब जाकर हाजी शहजाद पुलिस के हाथ लगा है।

हाजी शहजाद जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व उपाध्यक्ष रह चुका है। छतरपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपने गई भीड़ में वह सबसे आगे था। इसके कारण उसे इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

पुलिस ने कई जगह छापेमारी की तब भी हाजी शहजाद का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को अंदेशा हुआ कि, हाजी शहजाद कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर सकता है। इसके चलते कई पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में अदालत के सामने तैनात किए गए थे। दोपहर को पुलिस कर्मियों ने हाजी शहजाद को अदालत के सामने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शहजाद को उसी थाने पर लेकर पहुंची है जहां उसने पथराव किया था।

पुलिस द्वारा हाजी शहजाद को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी। हाजी शहजाद की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर एसपी समेत सीएसपी कोतवाली थाने पहुंचे हैं। पूछताछ के बाद हाजी सहजाद का मेडिकल भी कराया जाएगा।

Tags

Next Story