Shahdol Chlorine Gas Leak: शहडोल की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
Shahdol Chlorine Gas Leak
By - Gurjeet Kaur |21 Sep 2024 5:16 PM GMT
Shahdol Chlorine Gas Leak : मध्यप्रदेश के शहडोल - अनूपपुर सीमा पर स्थित सोडा फैक्ट्री (soda factory) में शनिवार को क्लोरीन गैस (Chlorine gas) का रिसाव हो गया। इसके कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। गैस रिसाव से आस - पास के क्षेत्र में अफरातफरी फ़ैल गई। प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। कुछ लोगों का स्वास्थ अधिक खराब हो गया जिसके बाद उन्हें शहडोल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
गैस लीक की यह घटना शहडोल और अनूपपुर सीमा पर स्थित HJI सोडा फैक्ट्री में हुई है। कई लोगों को यहां न केवल सांस लेने में दिक्कत हुई बल्कि कुछ लोगों की आँख में जलन हुई। इसके बाद पीड़ित लोगों को फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती करके पुलिस - प्रशासन को सूचित किया गया।
Next Story