UP Nameplate Model: सीएम योगी का मॉडल कांग्रेस सरकार को भाया, नेमप्लेट और आईडी बताना हिमाचल में भी जरुरी

सीएम योगी का मॉडल कांग्रेस सरकार को भाया, नेमप्लेट और आईडी बताना हिमाचल में भी जरुरी

UP Nameplate Model

UP CM Yogi Nameplate Model : शिमला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए बुलडोजर एक्शन के बाद अब नेमप्लेट एक्शन ट्रेंडिंग में है। इसको फॉलो अब कांग्रेस शासित राज्य भी कर रहा हैं। बीते दिनों सीएम योगी ने निर्देश दिए थे कि, खान - पान की दुकान पर दुकान मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों का नाम लिखा जाए। अब यही मॉडल कांग्रेस की हिमाचल सरकार अपनाने जा रही है। इस निर्णय की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी है।

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हमने शहरी विकास विभाग और नगर निगम के साथ बैठक की थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वच्छ भोजन बेचा जाए, सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक निर्णय लिया गया है। विशेष रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए...लोगों ने अपनी चिंताएं और शंकाएं व्यक्त कीं और इसे देखते हुए, हमने उत्तरप्रदेश में लागू की गई नीति के समान एक नीति लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत यह अनिवार्य कर दिया गया है कि विक्रेताओं को अपना नाम और पहचान पत्र प्रदर्शित करना होगा... प्रत्येक दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर को अपनी पहचान प्रदर्शित करनी होगी।"

यूपी में दिए गए थे यह निर्देश :

जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए कड़े तरीके अपनाए जाने चाहिए।

ढाबों, रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी। हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए। इस कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन टीम बनाकर काम करेगी।

खान-पान की चीज़ों की शुद्धता-पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन के निर्देश भी दिए गए थे। जिसके तहत दुकान मालिक सहित मैनेजर और अन्य स्टाफ का नाम डिस्प्ले करना अनिवार्य किया जाएगा।

खान - पान की दुकान पर काम करने वाले शेफ हो या वेटर दोनों का मास्क और ग्लव्स लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाना भी अनिवार्य होगा।

अपशिष्ट आदि गंदी चीजों की मिलावट करने पर संचालक पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story