क्या टूट गया INDIA गठबंधन? दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, किया मटका फोड़ प्रदर्शन

क्या टूट गया INDIA गठबंधन? दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, किया मटका फोड़ प्रदर्शन
शनिवार को दिल्ली शहर के अलग - अलग इलाकों में कांग्रेस ने मटका फोड़ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब अलग - अलग राहों पर जाती दिख रही है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब दोनों दलों ने एक - दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल अलग - अलग दिखेंगे। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस वहां की सरकार पर हमलावर है।

AAP के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

शनिवार को दिल्ली शहर के अलग - अलग इलाकों में कांग्रेस ने मटका फोड़ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाएं। इसके साथ ही कांग्रेन ने बीजेपी सरकार के खिलाफ भी नारे लगाएं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार के पास टैंकर हैं लेकिन वो टैंकर भेजना नहीं चाहते। आप सभी को प्यासा रखना चाहते हैं।

बीजेपी ने बोला कांग्रेस पर हमला

अब कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी ने हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। अभी 8 दिन पहले तक चुनाव लड़ने के लिए जिस पार्टी के साथ हाथ डालकर चल रही थी आज उन्हें उसी पार्टी के कामों में भ्रष्टाचार नजर आने लगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजे की बात ये है कांग्रेस के अजय ने ही शराब घोटाले में भी पहली चिट्ठी लिखी थी। बाद में चुनाव लड़ने के लिए उससे पल्ला झाड़ लिया था। अब लोकसभा में हार के बाद फिर आप पर हमला करने लगे।

बीजेपी का दावा हो रहा सत्य

कांग्रेस ने इसके पहले भी दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। बीते दिन कांग्रेस ने अलका लांबा ने यहां तक कह दिया कि तिहाड़ जेल से सरकार नहीं चलाई जा सकती। इसके पहले हरियाणा में मिली हार का जिम्मेदार भी आप पार्टी ने कांग्रेस को बताया था। इससे यह स्पष्ट है कि बीजेपी के इंडिया गठबंधन को लेकर किए दावे सत्य हो रहे हैं। बीजेपी ने चुनाव के पहले कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन खंड-खंड हो जाएगा।

Tags

Next Story