Congress Protest: कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी को बताया था आतंकी

Congress Protest

Congress Protest

Youth Congress Protests in Delhi : दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दिल्ली की सड़कों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu) और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री बिट्टू के राहुल गांधी को आतंकी बताने वाले बयान को लेकर किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ

कांग्रेस दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज

कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कथित तौर पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को "देश का नंबर एक आतंकवादी" कहा था। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस समिति (AIMCC) की प्रमुख अलका लांबा के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की कोषाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री और तीन अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू ने दिया था ये बयान

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भागलपुर में दो दिन पहले कहा था कि, राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है। यह चिंगारी लगाने की कोशिश है। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं। चिंगारी लगाने के लिए पहले मुस्लिमों को यूज करने की कोशिश की। जब नहीं हुआ, तो बॉर्डर पर जो सिख हैं जो देश की रक्षा करते हैं, उनमें फूट डालने की कोशिश करते हैं।

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा कि मैंने चैंलेंज किया है कोई सिख जो यहां खड़ा है और किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है। वो यहां बोल दे कि भागलपुर में किसी ने उनसे बोला हो कि आप कड़ा नहीं डाल सकते। आप पगड़ी नहीं डाल सकते।गुरुद्वारे नहीं जा सकते। एक सिख यहां खड़ा होकर कह दे, मैं अभी बीजेपी छोड़ दूंगा।

Tags

Next Story