Varanasi Sai Baba Controversy: वाराणसी में साईं प्रतिमा पर विवाद, ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद अब तक 18 मूर्तियां हटाई गई

वाराणसी में साईं प्रतिमा पर विवाद, ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद अब तक 18 मूर्तियां हटाई गई

Varanasi Sai Baba Controversy

Varanasi Sai Baba Controversy : उत्तरप्रदेश। वाराणसी में इस समय साईं बाबा की प्रतिमा को लेकर विवाद छिड़ गया है। ब्राह्मण सभा नाम का संगठन मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाए जाने के लिए मंदिरों से अपील का रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक 14 मंदिरों से सांई बाबा की मूर्ति हटा ली गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 18 मूर्तियां हटाई गई है।

बता दें कि, ब्राह्मण सभा नाम के संगठन का कहना है कि, साईं बाबा की प्रतिमा की पूजा प्रेत पूजा है। इसलिए इसे मंदिर से हटाया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग ब्राह्मण सभा का विरोध भी कर रहे हैं।

सनातन धर्म में प्रेत पूजा मान्य नहीं :

इस मामले पर केंद्रीय ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, "सनातन धर्म में प्रेत पूजा मान्य नहीं है। साईं की मूर्ति एक प्रेत मूर्ती थी इसलिए उसे हटाया गया। अब यहां लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह पूछे जाने पर की साईं बाबा की मूर्ती का क्या किया ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, मूर्ति को गंगा जी में विसर्जित कर उन्हें मुक्ति दे दी।"

मंदिर में नहीं होनी चाहिए साईं बाबा की पूजा :

साईं बाबा के भक्तों की नाराजगी पर केंद्रीय ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, कोई भक्त नाराज नहीं है। उनका भी मानना है कि, साईं बाबा की पूजा मंदिर में नहीं बल्कि घर में होनी चाहिए थी। क्या साईं बाबा, हमारे भगवान को आशीर्वाद देंगे। हमारी सनातन धर्म को मानने वालों से अपील है कि, अपने देवी - देवताओं पर विश्वास कीजिये। अन्य से मुक्ति पाइए।"

Tags

Next Story