देश में थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 13166 नये संक्रमित

X
By - स्वदेश डेस्क |25 Feb 2022 11:45 AM IST
Reading Time: नईदिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना के 13,166 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 26 हजार 988 है। जबकि कोरोना संक्रमित 302 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 22 लाख 46 हजार 884 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.49 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 34 हजार 235 तक पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 10 लाख 30 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 76 करोड़ 45 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।
Next Story