UP Cow Smuggler: पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गुलशेर के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश गोमांस से लदी गाड़ी छोड़कर फरार

UP Cow Smuggler
UP Cow Smuggler : उत्तरप्रदेश। लखीमपुर खीरी में धौरहरा और खमरिया के बीच ग्राम सरसवा में पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गौ तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा पुलिस को मौके से गोमांस से लदी गाड़ी मिली है। पुलिस को देख इस गाड़ी को छोड़कर तीन बदमाश फरार हो गए।
बरेली का एक बदमाश वकील अहमद भी 2 कुंतल गौ मांस के साथ गिरफ्तार हुआ है। तीन बदमाश गौ मांस से लदी गाड़ी छोड़कर फरार हुए हैं। इनको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा आस पास के क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। गौ कशी की घटना को अंजाम देने के बाद गौ तस्कर मांस को सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस और एसओजी की संयुक्त तीम ने यह कार्रवाई की है। इन्हें रोकने की कोशिश की तो गोतस्करों ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस फायरिंग में शातिर गौ तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लग गई। धौरहरा और खमरिया के बीच ग्राम सरसवा के पास यह मुठभेड़ हुई है। गौ तस्करो के पास से पुलिस ने एक चार पहिया गाड़ी और 2 कुंतल ताजा गौ मांस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार इन्हीं गौ तस्करो ने बाहर से आयात कर बरेली व शाहजहांपुर में दो दिन खमरिया और धौरहरा में गोकशी की थी। धौरहरा और खमरिया पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मुठभेड़ को अंजाम दिया है।