Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई की इन जगहों पर खास होता दही हांडी का उत्सव, हर कोई उठाता है इस जश्न का मजा

मुंबई की इन जगहों पर खास होता दही हांडी का उत्सव, हर कोई उठाता है इस जश्न का मजा
जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी का जश्न मथुरा में जितना खास होता है उतना ही महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में देखने के लिए मिलता है।

Mumbai Dahi Handi Festival : देशभर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वहीं पर आज मथुरा से लेकर मुंबई के खास मंदिरों में भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना का दौर जारी है। इसके बाद अगले दिन 27 अगस्त को 'दही हांडी' (Dahi Handi) का उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दही हांडी का जश्न मथुरा में जितना खास होता है उतना ही महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में देखने के लिए मिलता है।

दही हांडी का क्या है पौराणिक महत्व

आपको बताते चले की दही हांडी का महत्व पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के बचपन से जुड़ा हुआ है। जैसा कि जानते हैं श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और बचपन गोकुल और वृंदावन की गलियों में बिताया था। उस दौरान कन्हाजी अपने मित्रों की टोलियों के साथ माखन खाने जाते थे,भगवान को माखन प्रिय था इसलिए वे घरों में चुपके से माखन को चुराकर खाते थे और जब पकड़े जाते तो माखन चोर कहलाए। इन लीलाओं को ही समर्पित दही हांडी मनाया जाता हैं।

मुंबई की इन जगहों पर उठाए दही हांडी का मजा

मुख्य रूप से इसे मुंबई-महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां की 5 जगहों पर दही हांडी का उत्सव खास होता हैं..

खारघर (Kharghar)

सबसे पहले बात करें तो, खारघर में मुंबई की फेमस दही हांडी' आयोजित होती है। यहां पर जिसे एक टीम के लिए तोड़ पाना बेहद कठिन होता है। कई बार ऐसा होता है कि, पंडाल बिना हांडी तोड़े खाली हाथ लौट जाते हैं। ये कार्यक्रम पूरे दिन चलता है। दही हांडी की ऊंचाई को पार करने की कोशिश करते हैं।

घाटकोपर (Ghatkopar)

मुंबई के यहां घाटकोपर की दही हांडी भी देश में काफी मशहूर है। इस दही हांडी का जश्न इतना खास होता हैं कि, इसे देखने अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स भी आते है। ये जगह लोगों को आकर्षित करती है। आप चाहें तो यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।




श्री कृष्ण ध्यान मंदिर (Shri krishna dhyan mandir)

मुंबई में भगवान श्री कृष्ण ध्यान मंदिर बहुत ही मशहूर है। ये 50 दशक पुराना बना हुआ मंदिर है। यहां पर जन्माष्टमी के दिन मंदिर बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। तो वहीं मंदिर में दूसरे दिन दही हांडी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

मुंबई के पास ठाणे (Thane of mumbai)

अगर आप मुंबई में जन्माष्टमी के समय है तो ठाणे का रुख कर सकते हैं। यहां जन्माष्टमी के अगले ही दिन लाजवाब 'दही हांडी' का उत्सव मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, ठाणे के संघर्ष प्रतिष्ठान दही हंडी को मुंबई की सबसे अमीर दही हांडी माना जाता है। यहां प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां जीतने वाली टीम को बड़ी राशि भी दी जाती है।

Tags

Next Story