Datia Rajgarh Fort: दतिया में बड़ा हादसा, 400 साल पुराने किले की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

दतिया में बड़ा हादसा, 400 साल पुराने किले की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

दतिया में बड़ा हादसा, किले की दीवार गिरने से कई लोग दबे

Datia Rajgarh Fort : मध्यप्रदेश। दतिया में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां 400 साल पुराने राजगढ़ किले की दीवार अचानक ढह गई। इसके कारण 9 लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है वहीं 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस - प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

दतिया में इस हादसे की सूचना मिलते ही एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा और टीआई धीरेन्द्र मिश्रा समेत कलेक्टर संदीप मकीन मौके पहुंचे। यहां उन्होंने बचाव दल ऐसे हादसे की जानकारी ली। यहां मौजूद लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की जिसके बाद अधिकारियों ने हर संभव मदद का वादा किया। कुछ लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में ढील बरतने का भी आरोप लगाया था।

बताया गया है कि, बीते 24 घंटे से हुई तेज बारिश के कारण किले की दीवार ढह गई। मलबे की चपेट में निरंजन बंशकार और उनके परिवार के सदस्य आ गए। बचाव दल का कहना है कि, किले की दीवार के मलबे में बड़े - बड़े पत्थर हैं इस कारण से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही थी।

जानकारी के अनुसार किले की ओर जाने वाला रास्ता काफी संकरा था। इसके कारण बड़ा वाहन अंदर नहीं जा पाया। जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन को अंदर लाने के लिए किले की दीवार (बॉउंड्री वॉल) को तोड़ा गया।

हादसे में इनकी हुई मौत :

निरंजन वंशकार

ममता (निरंजन पत्नी)

राधा (बेटी निरंजन)

सूरज (बेटा निरंजन)

शिवम (बेटा निरंजन)

प्रभा (किशन वंशकार पत्नी)

किशन वंशकार

दतिया हादसे में मुन्ना और आकाश नाम के दो लोग घायल हुए हैं।

Tags

Next Story