Virendra Sachdeva: दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बिगड़ी तबीयत, RML अस्पताल में हुए भर्ती

दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बिगड़ी तबीयत, RML अस्पताल में हुए भर्ती

Virendra Sachdeva Health Deteriorated : दिल्ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिसा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उसके बाद से वीरेंद्र सचदेवा को सांस लेने में दिक्कत और शरीर में खुजली की लगातार शिकायत कर रहे थे। शनिवार को तबीयत ज्यादा खबरा होने पर उन्हें RML (राम मनोहर लोहिसा) अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सचदेवा ने यमुना नदी में लगाई थी डुबकी

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 24 अक्टूबर को यमुना नदी के अत्यधिक प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे 2025 तक यमुना को साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा कि डुबकी लगाने के बाद सचदेवा को त्वचा पर चकत्ते हो गए और उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई।

दिल्ली सीएम के स्वागत के लिए बिछाया था रेड कारपेट

दिवाली के कुछ दिनों बाद मनाए जाने वाले पूर्वांचली त्योहार छठ से पहले सत्तारूढ़ AAP और बीजेपी नदी में भारी प्रदूषण और जहरीले झाग को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि हमने लाल कालीन की व्यवस्था की है, क्योंकि जो सीएम आवास में रहते थे, उन्हें लाल कालीन की आदत हो जाती है। हमने दो कुर्सियों की व्यवस्था भी की है। यह परंपरा आतिशी ने खुद शुरू की थी, इसलिए अगर वह आती हैं, तो उन्हें दो कुर्सियों की आवश्यकता होगी। यदि अरविंद केजरीवाल आएंगे तो मुझे खुशी होगी। उन्हें यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने 8,500 करोड़ रुपये दिए थे। उन्हें यहां आकर उसका हिसाब देना चाहिए।


Tags

Next Story