Delhi CM Oath Ceremony: दिल्‍ली की अब तक की सबसे युवा सीएम बनीं आतिशी, मुख्‍यमंत्री बनते ही छुए अरविंद केजरीवाल के पैर...

दिल्‍ली की अब तक की सबसे युवा सीएम बनीं आतिशी, मुख्‍यमंत्री बनते ही छुए अरविंद केजरीवाल के पैर...
Delhi CM Oath Ceremony

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने शनिवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। आतिशी 43 साल की उम्र में दिल्‍ली की सबसे युवा मुख्‍यमंत्री बन गई हैं, साथ ही दिल्‍ली में सीएम का पद संभालने वाली वह तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने अपने सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया था, शपथ ग्रहण के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।

43 वर्षीय आतिशी, कालकाजी से तीन बार की विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का अरविंद केजरीवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि केजरीवाल 2013 में 45 साल की उम्र में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी के नाम को मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम रूप दिया।

आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

Tags

Next Story