Delhi Election Exit Poll: दिल्ली में नहीं लौट रहे केजरीवाल, 8 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
Delhi Election Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है, और अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। राजधानी की 70 सीटों में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है, और इस बार मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। दिल्ली में पिछले 15 सालों से AAP की सरकार है, जबकि बीजेपी पिछले 25 सालों से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता ने अब तक मौका नहीं दिया। इस बार के एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जिससे सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। क्या दिल्ली की जनता बदलाव लाएगी या फिर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी? इसका फैसला 8 फरवरी को होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के आठ एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जानें आठ एग्जिट पोल ने नतीज क्या है।
पहला एग्जिट पोल PEOPLE’s INSIGHT का है। जिसमें बीजेपी को फायदा और आप को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक़ बीजेपी को 40-44 सीटें मिल रही है। जबकि आप के खाते में मात्र 25-29 सीटे ही जा रही है।
दूसरा एग्जिट पोल JVC का है। जिसमें भी बीजेपी को फायदा हो रहा है। इसमें बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल रही है जबकि आम आदमी पार्टी को 22-31 ही मिलती दिख रही है।
तीसरा एग्जिट पोल Chanakya Strategies का है इसमें आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के खाते में भी सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। बाकी इसमें भी बीजेपी के लिए बहुमत ही दिखाया गया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी को 25-28, बीजेपी को 39-44 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
चौथा एग्जिट पोल MATRIZE का है। जिसमें बीजेपी को 35-40 सीटें, AAP को 32-37 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
पांचवा एग्जिट पोल डायरी का है इसमें बीजेपी की वापसी तय दिखाई दे रही है। जहाँ 42-50 सीटें सीधे बीजेपी को, जबकि AAP को 18-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
छठवां एग्जिट पोल P MARQ का है। इसमें बीजेपी को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ते दिखाया गया है। इस एग्जिट पोल में 39-49 सीटें बीजेपी, AAP को 21-31 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलती हुई दिखाई गई है
सातवां एग्जिट पोल People’s Pulse का है। इसमें बीजेपी की बम्बर जीत दिखाई गई है। इसके मुताबिक़ भाजपा को 51-60 सीटें, AAP को सिर्फ 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0-1 मिलेंगी।
आठवां और आखिरी एग्जिट पोल डीवी रिसर्च का है। इसमें भी बीजेपी की सरकार बनाती दिख रही है। जहाँ भाजपा को 36-44 सीटें, AAP को 26-34 सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलते दिखाई गई है।