Delhi Workers Salary: दिवाली से पहले श्रमिकों के खुले भाग्य, आतिशी सरकार ने अब 18 हजार 66 किया न्यूनतम वेतन

दिवाली से पहले श्रमिकों के खुले भाग्य, आतिशी सरकार ने अब 18 हजार 66 किया न्यूनतम वेतन
दिवाली से पहले दिल्ली किस नई सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला किया है। जिसके अनुसार श्रमिकों का न्यूनतम वेतन अब बढ़ाया गया है।

Delhi Workers Salary: भारत की राजधानी दिल्ली में उतल-पुथल के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप नेता आतिशी मार्लेना की सरकार बनी है वहीं पर दिवाली से पहले दिल्ली किस नई सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला किया है। जिसके अनुसार श्रमिकों का न्यूनतम वेतन अब बढ़ाया गया है।

जानिए कितना हो गया अब न्यूनतम वेतन

दिल्ली की आतिशी सरकार ने अनस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 18 हजार 66 कर दिया गया है जो पहले 2013 में अनस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 7 हजार 722 रुपये था। इसके अलावा सेमीस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 19 हजार 929 और स्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 21 हजार 917 कर दिया गया है। बताया गया कि, साल 2017 में जब दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने की बात की तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने एलजी से इस प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया इसे लेकर आतिशी ने बयान दिया है।

अब दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने पैसे

अन्य राज्यों के तर्ज पर राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया जाने वाला है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार रुपये देने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना लागू कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना को अभी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।

इस तरह चुनाव के बाद दिल्ली की महिलाओं को भी अब हर महीने ₹1000 उनके खाते में मिलेंगे। इस योजना से काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।


Tags

Next Story