Home > Lead Story > Delhi Rains: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश,गर्मी से लोगों को मिली राहत

Delhi Rains: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश,गर्मी से लोगों को मिली राहत

कई हफ्तों से दिल्ली भीषण गर्मी का सामना कर रही थी| तमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था|

Delhi Rains: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश,गर्मी से लोगों को मिली राहत
X

दिल्ली में भीषण गर्मी झेलने के बाद शुक्रवार दोपहर को हल्की बारिश हुई है जिसे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है| दिल्ली वासी को इस बारिश के बहुत जरुरत थी क्यों की कई हफ्तों से दिल्ली में भीषण गर्मी पर रही थी| इसे बीच में गुरुग्राम के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुईहै |

राजधानी में भीषण गर्मी

पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली की तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है| जो की पहले कभी नहीं देखा गया था | इतने लम्बे समय तक गर्मी चलने के कारण बिजली की जादें मांग ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2024 से पहले दर्ज़ की गई जादें मांग से लगभग 100 मेगावाट अधिक हो गई| गर्मी के कारण दिल्ली में 21 लोगो के जान भी चली गए हैं| साथ 20 जून को हीटस्ट्रोक के कारन भारत में 14 लोगो की मौत की पुष्टि की गई हैं | जिसमे 9 लोगों के मौत संदिग्ध हीटस्ट्रोक के कारण हुई हैं|

आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

इससे पहले, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की थी कि अगले 2 घंटों के दौरान गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, सोहाना, पलवल (हरियाणा) सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा (यूपी) सहित दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश जगहों और आसपास के इलाकों में मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।इस बीच, 21 जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में गर्मी के साथ पानी की कमी से ओर भी जिक्कत दें रही है। इस समय दिल्ली में पानी की कमी से जूझ रही है ,ऐसे में बारिश दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है। यह बारिश इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि आईएमडी ने पहले ही जून में औसत से कम बारिश की भविष्यवाणी की थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1 जून को मानसून की अवधि की शुरुआत के बाद से भारत में 20 फीसदी कम बारिश हुई है, 12 से 18 जून के बीच बारिश लाने वाली प्रणाली ने कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

Updated : 21 Jun 2024 12:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Puja Roy

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top