कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप ? पार्लर बुक करने से पहले जान लें

कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप ? पार्लर बुक करने से पहले जान लें
एयरब्रश से लेकर मिनरल मेकअप तक, आज हम आपको इस आर्टिकल में अलग-अलग प्रकार के ब्राइडल मेकअप के बारे में बताएंगे।

शादी का नाम सुनते ही लड़कियों के मन में कई तरह के ख्याल आने लगते हैं। हर लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे। इसी कारण, शादी की तारीख तय होते ही वे तैयारियों में लग जाती है।

लहंगे से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक का चुनाव बड़ी समझदारी से करती है। लहंगा और ज्वेलरी तो वे अपनी पसंद से चुन लेती हैं, लेकिन शादी के दिन के लिए पार्लर बुक करने में परेशानी आती है। इस खास दिन का मेकअप बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर शादी के दिन मेकअप सही नहीं हुआ, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है।

इसलिए, पार्लर बुक करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आजकल कौन-कौन से ब्राइडल मेकअप ट्रेंड में हैं। सभी विकल्पों को समझने के बाद ही अपने मेकअप का चयन करें, ताकि आप अपने खास दिन पर सबसे सुंदर दिखें।

नैचुरल ब्राइडल मेकअप

यह मेकअप आमतौर पर सुब्तल और प्राकृतिक होता है, जिसमें ब्राइड की प्राकृतिक सुंदरता को हाइलाइट किया जाता है। इसमें सामान्यतः न्यूड शेड्स और लाइट मेकअप प्रयोग किया जाता है।

ग्लैमरस ब्राइडल मेकअप

यह मेकअप अधिक ड्रामेटिक और आधुनिक होता है, जिसमें ब्राइड की आंखों और होंठों को विशेष रूप से बोल्ड बनाया जाता है। इसमें अधिक ब्राइट और विविध रंगों का उपयोग होता है।

ब्राइडल मेकअप

यह मेकअप शादी के पारंपरिक माहौल को ध्यान में रखता है और ब्राइड को सजीव और सुंदर बनाता है। इसमें साधारण रंगों और शैम्पेन और पिंक शेड्स का उपयोग होता है।

एथनिक ब्राइडल मेकअप

यह मेकअप विभिन्न संस्कृतियों और ट्रेडिशन्स के आधार पर ब्राइड को सजाता है, जिसमें भारतीय ब्राइडल लुक के तहत मेकअप किया जाता है। इसमें ब्राइड की रंगत और परंपरागत आभूषण के साथ मेकअप का मेल खत्म किया जाता है|

मिनिमल मेकअप

मिनिमल मेकअप का मतलब है कम से कम मेकअप का उपयोग करके एक प्राकृतिक और ताजगी भरा लुक पाना। इस मेकअप स्टाइल में त्वचा को साफ, ताजगी भरा और नैचुरल दिखाना प्रमुख होता है।

एयरब्रश मेकअप

एयरब्रश मेकअप एक विशेष तकनीक है जिसमें मेकअप को एक एयरब्रश मशीन की सहायता से चेहरे पर स्प्रे किया जाता है। यह तकनीक एक समान और बेहतरीन फिनिश देने के लिए जानी जाती है,और इसे विशेष रूप से ब्राइडल मेकअप और फोटोशूट्स के लिए पसंद किया जाता है।

Tags

Next Story