Home > Lead Story > Haunted Places in MP : प्रदेश की इन जगहों पर है भूत का साया, कमजोर दिल वाले न जाएं यहां

Haunted Places in MP : प्रदेश की इन जगहों पर है भूत का साया, कमजोर दिल वाले न जाएं यहां

मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी भी जगह है जहां पर जाने से पहले हिम्मत करना बहुत जरूरी है यानी कि वह जगहें जहां पर भूतों का साया मंडराता है।

Haunted Places in MP : प्रदेश की इन जगहों पर है भूत का साया, कमजोर दिल वाले न जाएं यहां
X

Haunted Places in MP: भारत का दिल यानी मध्य प्रदेश यहां पर पर्यटन (MP Tourism) को लेकर कई सारी खूबसूरत जगहें घूमने के लिए है जहां पर जाना हर कोई पसंद करता है प्रकृति की खूबसूरती का सबसे अनमोल नजारा और सुकून यहां मिलता है लेकिन क्या आपको पता है मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी भी जगह है जहां पर जाने से पहले हिम्मत करना बहुत जरूरी है यानी कि वह जगहें जहां पर भूतों का साया मंडराता है। इन जगहों पर कहीं भूतों की महफिल सजती हैं, तो कहीं लोगों की रोने की आवाजें आती है ।चलिए जानते हैं भूतिया जगहों के बारे में।

इन जगहों पर घूमने से पहले करें पक्का दिल

मध्य प्रदेश की इन जगहों के बारे कम ही लोग जानते है कि यहां घूमना खतरे से खाली नहीं, मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में यह भूतिया जगहें हैं..

1- डाव इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स

मध्य प्रदेश की भूतिया जगहों में पहला नाम राजधानी भोपाल की डाव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग का आता है। इस भूतिया बिल्डिंग का संबंध 1984 की गैस त्रासदी से जुड़ा है जिसमें कई लोग काल के गाल में समा गए थे। भोपाल की सबसे खतरनाक बिल्डिंग कहां जाता है जहां पर आज भी भूतों का साया और आत्माओं का डेरा रहता है। इसे लेकर कई लोग डरावनी घटनाओं की पुष्टि करते हैं।

2- भोपाल का ताजमहल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही एक और भूतिया जगह ताजमहल है। आगरा का ताजमहल तो खूबसूरती का प्रतीक है लेकिन राजधानी भोपाल का भूतिया जगहों में से एक। यह महल बेगम के निवास के रूप में किया गया था। जो तीन लाख में बनकर तैयार हुआ था सन 1871 से लेकर 1884 तक यह उस समय के सबसे बड़े महलों में से एक था। इस महल का शुरुआती नाम राजमहल था, जिसे वास्तुकला से प्रभावित होकर ताजमहल रख दिया गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि सफेद रंग की एक महिला इस महल में रहती है जो अक्सर महल के अंदर एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक भटकती नजर आती है।

3- शिवपुरी किला

मध्य प्रदेश की भूतिया जगह में से एक शिवपुरी का किला भी है। यहां पर आज के समय कोई आता और जाता नहीं है। इसे लेकर प्राचीन कहानी है 2000 साल पहले बने इस भूतिया किले में वीर खंडेराव नामक राजा था जो लड़कियों के नृत्य का बेहद शौकीन था और वह उनके लिए आलिशान पार्टी का आयोजन भी करता था खंडेराव की मौत के बाद वहां कोई भी नहीं रह सका। एक परिवार ने इस भूतिया किले में रहने का साहस किया था लेकिन जिसके बाद घर की महिलाएं यहां अजीबोगरीब हरकतें करने लगी थी। यहां कहा जाता हैं राजा आज भी आलीशान पार्टी का आयोजन करता है।

4- भूतिहा पीपल ट्री

मध्य प्रदेश में भूतिया जगहों में से एक जबलपुर का भूतिया पीपल का पेड़ है। जो शहर के बीटी रोड पर लगा है। इसे भी लोग भूतों वाला पेड़ कहते हैं कहने को भले ही यहां रहने वाले ग्रामीण इस पुराने पीपल के पेड़ को बरम देव का पेड़ मानकर इसकी पूजा करते हैं, लेकिन वहीं उनका यह भी मानना है कि इस पीपल के पेड़ के पास कई आत्माओं का वास है। इसीलिए शाम ढलते ही लोग इस पेड़ के पास भूलकर भी भटकना नहीं चाहते। इस पेड़ को डर की वजह से काटा नहीं गया है।

5- गुना का थॉमस चर्च

मध्य प्रदेश में भूतिया जगहों में से एक गुना का थॉमस चर्च है जो डरावनी जगहों में से एक है यहां पर चर्च में कई अनहोनी घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि यहां अक्सर रात में बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। लोग इसके रात में इसके आसपास से गुजरने में भी डरते हैं। इस चर्च में आग लगा दी गई है तो वहीं लोग इस चर्च को देखने से डरते हैं।

Updated : 30 May 2024 1:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Deepika Pal

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top